कॉलेज में डीएम का छापा, कई फैक्ल्टी मैबंर पाए गये अनुपस्थित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

नन्ही परी सींमात इंजीनियरिंग कॉलेज में लगातार अनियमितताओं की शिकायत मिलती रहती है। कॉलेज के खुलने से अभी तक तमाम तरह की शिकायतों के आने से जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कॉलेज में छापा मारा। जहाँ पर उन्हें तमाम तरह की अनियमितता देखने को मिली |  कॉलेज में इस तरह की अनियमितताओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने कुछ निणर्य लिए ।

आशीष चौहान, जिलाधिकारी

आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया कॉलेज में कुछ फैक्ल्टी मैबंर अनुपस्थित पाए गये  जिस पर उन्होंने सभी को अनुशाशासन बनाने के कड़े निर्देश दिए और कॉलेज में अपनी उपस्थिति बनाये रखने को भी कहा |  साथ ही कॉलेज में जो भी खामियां है उसे सही करने के लिए उन्होंने सीनियर ऑफिसर को उनका प्रतिनिधित्व करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि कॉलेज में जिस भी तरह की खामियां है वह जल्द से जल्द पूर्ण हो सके |