

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9634912113, 80575 36955



रिपोर्टर – पंकज किरोली

स्थान – देहरादून

यूपी से परिसंपत्ति विवाद को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद जहां एक और भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई बैठक पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सरकार का बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है की इस समझौते के बाद उत्तराखंड के अधिकारों पर प्रहार हुआ है, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आत्म समर्पण कर दिया है, सीएम धामी योगी के सामने पूरी तरह से बोने साबित हुए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताये कि किसके दबाव में उन्होंने यूपी के साथ समझौता किया, कोर्ट में लंबित मामलों को वापस लेने से टिहरी डैम पर उत्तराखंड का अधिकार खत्म हो जाएगा, कांग्रेस जल्द राज्यपाल से समय लेकर परिसंपत्ति विवाद का विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र के दबाव में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के साथ विश्वासघात किया, मुख्यमंत्री को यह अधिकार नही है कि वह भविष्य का भी समझौता करें|

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह परिसंपत्ति विवाद मामले में हुए समझौते का कांग्रेस सदन में विरोध करेंगे | साथ ही उन्होंने कहा धामी सरकार ने केंद्र के दबाव में यूपी के सामने आत्म समर्पण किया और राज्य सरकार यूपी के साथ हुए परिसंपत्ति समझौते का श्वेत पत्र जारी करने मांग की |



