

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में पंचायत घर के पास रात्रि के समय लगभग 11:00 बजे गार्ड की ड्यूटी करके लौट रहे को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी | गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गार्ड के पड़ोसी के द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया | आरोपी फरार हो गए है| मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है |

बता दें कि केशव कुमार उम्र लगभग 26 साल अपने परिवार के साथ गन्ना सेंटर पर निवास करता है | परिवार का पालन करने के लिए वह टेलर के साथ-साथ गार्ड की नौकरी भी करता है | परिजनों ने बताया कि केशव कल रात एक निजी बैंकट हॉल में गार्ड की ड्यूटी करने के बाद घर पर पहुंचा |

रात्रि के लगभग 11:00 बजे घर के नीचे कुछ अज्ञात लोगों ने केशव को गोली मार दी गोली केशव के आर पार हो गई | गोली लगने के बाद केशव ने हल्ला मचाया | मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने केशव को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया | गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए है | पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है |

शहर के कोतवाल अरुण कुमार सोनी का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में सारे सीसीटीवी फुटेज देख रही है और आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे | पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है फिलहाल आरोपी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है |



