यूपी उत्तराखंड समझौते पर बोले सीएम धामी

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9634912113, 80575 36955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा जनपद उधम सिंह नगर

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा गंगा स्नान पर्व पर मेले का उद्घाटन करने पहुंचे इस दौरान यूपी उत्तराखंड के बीच हुए समझौते पर भी बोले लंबे समय से रुके हुए मुद्दों पर भी हुई चर्चा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर थे उस उपरांत खटीमा गंगा स्नान पर्व के अवसर पर मेले का उद्घाटन करने पहुंचे | उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी उत्तराखंड के मुद्दे पर सहमति और समझौते पर बात करते हुए कहा कि काफी समय से जिन मुद्दों पर चर्चा रुकी हुई थी उन मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ ही उत्तराखंड और यूपी के बीच भूमि बंटवारे डैम और सिंचाई विभाग की नहरों को लेकर भी सहमति बनी है |

साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पर स्थित बैराज की जर्जर हालत पर बताते हुए कहा कि बैराज का पुनः निर्माण कार्य यूपी सरकार द्वारा करवाया जाएगा | इस पर भी दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी है।

वही धामी ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी है इस दौरान दोनों राज्यों का जॉइन सर्वे जल्द किया जाएगा और जल्द ही संपत्तियो का बटवारा होगा।