

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वधान में जिले में चल रही अंडर 16 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर में रूद्र लायंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर और महिंद्रा क्रिकेट एकेडमी सितारगंज के मध्य मैच खेला गया। महिंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वही महिंद्रा क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई | अपनी टीम की तरफ से अनुभव ने 38 रनों का योगदान दिया। वही रूद्र लायंस की तरफ से हर्षित शर्मा ने 4 विकेट लिए जबकि प्रथम ने 3 विकेट लिए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूद्र लायंस ने 22.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें रुद्र लायंस की तरफ से नकुल ने 28 आर्नव ने 18 रनों का योगदान दिया। महिंद्रा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से तुषार ने दो विकेट लिए। वही अच्छे खेल के लिए हर्षित शर्मा को मौर्य क्रिकेट एकेडमी के एमडी अनंत कुमार ने पुरस्कृत किया। अंपायर की भूमिका में तरुण चंद और अभिषेक कुमार ,ऑफलाइन स्कोरिंग गौरव सरकार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग शमशेर अली ने की। इस मौके पर इंद्रनील कर, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, मोहसिन खान, नवीन टम्टा उपस्थित रहे। वहीं एसोसिएशन के जिला सचिव नूर आलम ने बताया कि ग्रुप डी में मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर की टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।


