

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- चम्पावत

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार गुमशुदा व्यक्तियों के लिये राज्य स्तर पर चलाये गये ऑपरेशन स्माईल के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत एवं पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी महोदय के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व जनपद स्तर पर गठित टीम ने दिनांक 15-09-2021 से 15-11-2020 तक कुल 75 गुमशुदाओं को अभियान के दौरान सकुशल बरामद किया। जिनमें

1- जनपद उत्तर प्रदेश के -16 गुमशुदा ।
2- नेपाल राष्ट्र के -36 गुमशुदा।

3- जनपद ऊधम सिहं नगर के -03 गुमशुदा

4- जनपद चंपावत के पंजीकृत गुमशुदा- 20 गुमशुदा

कुल 75 गुमशुदाओं
( 1) बालक =25,
(2) बालिका=28
(3) महिलाएं=16
(4) पुरुष=06
को अथक प्रयासों एवं सर्विलांस /साइबर सेल की मदद से तलाश कर उनके परिवार के सुपुर्द किया गया। उक्त गुमशुदाओं के सकुशल बरामद होने पर परिवारजनों के द्वारा जनपद पुलिस की प्रशंसा की गई और उत्तराखंड की मुहिम गुमशुदाओं को तलाश में चलाए गए अभियान की प्रशंसा की।


