

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9634912113, 80575 36955



स्थान- नानकमत्ता

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

नानकमत्ता के एक निजी होटल में कांग्रेस पार्टी ने नानकमत्ता विधानसभा के बूथ सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। वही एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष समेत नानकमत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे।


साथ ही कार्यक्रम में बूथ के सदस्यों को जिले से आई प्रशिक्षण देने वाली टीम ने सभी बूथ सदस्यों को प्रशिक्षण दिया और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
वही जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उधम सिंह नगर जिले में बूथ लेवल सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है।कार्यक्रम का प्रारंभ नानकमत्ता से किया गया है और आगे भी पूरे जिले में हर विधानसभा में यह कार्यक्रम किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हो सके



