

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

गैरसैंण मैं 2 दिन का शीतकालीन सत्र चलाने के बजाय स्थाई राजधानी की घोषणा होनी चाहिए | प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि 21 साल बाद भी राज्य की स्थाई राजधानी कहां होगी, यह तय नहीं कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है | कुंवर ने कहा कि राजनीतिक दलों को 2022 के चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र पर बताना चाहिए कि राज्य की स्थाई राजधानी कहां होगी | साल में एक-दो बार सत्र चलाकर जनता को ज्यादा दिनों तक नहीं छला जा सकता है |


राजनीतिक दल स्थाई राजधानी कहां होगी, बताने में आखिर इतना क्यों डरते हैं | उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण थी | राज्य की जनता उसकी स्थाई राजधानी जाने के लिए उत्सुक है | उन्होंने बताया कि राज्य बनने से पहले कौशिक सीमित की रिपोर्ट मैं गैरसैंण को स्थाई राजधानी के रूप में पहली पसंद बताया गया था | राज्य बनने के बाद भी सर्वेक्षण में गैरसैंण को ही लोगों ने चाहा था लेकिन राजनीतिक दलों की ढूल मूल नीति से राज्य की राजधानी गैरसैंण नहीं बन पाई |


