मृतक आश्रितों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर चीनी मिल में प्रदेश सरकार द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज आश्रितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान मृतक आश्रितों ने प्रदेश सरकार पर मृतक आश्रितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और जल्द ही मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बता दें कि बाजपुर चीनी मिल के मृतक आश्रित प्रदेश सरकार से लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। जहां मृतक आश्रितों को सरकार और गन्ना मंत्री द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, सरकार द्वारा मिल रहे आश्वासन के पूरे ना होने पर बीते दिनों मृतक आश्रितों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

मोहनीश शर्मा, मृतक आश्रित

इसी के चलते शनिवार को मृतक आश्रितों ने मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान चीनी मिल के मृतक आश्रितों ने फैक्ट्री गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मृतक आश्रितों ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल के मृतक आश्रितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसका नतीजा है कि चीनी मिल के मृतक आश्रितों के परिवार को रोटी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा मृतक आश्रितों की मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।