

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

विगत दिनांक 18/11/2021 को वादी श्री कंचन प्रसाद, निवासी शारदा फैक्ट्री के पीछे कैनाल रोड शीशमहल काठगोदाम जनपद नैनीताल ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी स्कूटी चोरी कर ली गई है। जिस संबंध में थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नंबर-317/2021 धारा-380 भा.द.वि. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक धरम सिंह थाना मुखानी के सुपुर्द की गई।


विवेचक ने स्कूटी बरामदगी के लिए तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं स्थानीय व्यक्तियो से जानकारी हासिल कर चोरी हुई स्कूटी का पता लगाकर दिनांक-19/11/2021 की सायं चोरी हुई स्कूटी को थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जितेंद्र सिंह निवासी जैखन, पोस्ट ऑफिस नागार्जुन, द्वाराहाट अल्मोड़ा के कब्जे से जलाली सराईखेत मार्ग जनपद अल्मोड़ा से बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। स्कूटी बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धरम सिंह (विवेचक), आरक्षी ललित सती (थाना मुखानी) सम्मिलित रहे।


