

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

देहरादून में बनने जा रहा शहीदों के लिए शहीद धाम की शुरुआत हो गई जिसके चलते लालकुआं में बने शहीद स्मारक में पहले शहीदों को श्रद्धा सुमन प्रेषित किए गए और उसके बाद एक-एक कर पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए । इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के लोग, आर्मी के जवान, एनसीसी के जवान मौजूद रहे |

साथ ही वहां जिला प्रशासन भी मौजूद रहा | इसके साथ ही यात्रा का शुभारम्भ हुआ | यात्रा सबसे पहले अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ के घर पर पहुंची | जहां उनके स्मारक में पुष्प चढ़ाए गए | जिसके बाद उनकी पत्नी और उनकी बेटी ने उन्हीं के घर से मिट्टी कलश में दी |
इसी बीच शहीद की मां अपने बेटे की शहादत को याद करते हुए अचानक भावुक हो गई और जनप्रतिनिधि के ऊपर बिखर गई और रोते हुए उन्होंने बताया कि 6 साल बीत जाने को है पर आज तक उत्तराखंड सरकार शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर जो स्टेडियम स्मारक और स्कूलों को बनना था, वह आज तक नहीं बना | आधे-अधूरे वादें और घोषणाएं कब पूरी होगी ? उसी बीच विधायक अपनी कन्नी काटकर बिना कुछ कहे वहां से नौ दो ग्यारह हो गए ।

विधायक नवीन दुमका ने कहा कि सरकार और मेरे द्वारा जो वादे शहीद के परिवार से किए गए है, वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे । शहीद की पत्नी ने कहा कि सरकार के वादे हवा हवाई हैं, ऐसे में मेरे पति का बलिदान किसी पहचान का मोहताज नहीं है पर जो वादे किए गए थे उनको पूरा होना चाहिए था। शहीद की मां मीडिया से बात करते करते इतनी भावुक हो गई कि विधायक के ऊपर कड़े आरोप और उन्हें चोर बताने लगी ।



