

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से पात्र लाभार्थियों को लाभों के वितरण का शुभारंभ किया। इसी क्रम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) हल्द्वानी के तत्वावधान में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर उत्तराखंड में चयनित लगभग 6 हजार कर्मचारियों एवं 900 से अधिक नियोक्ताओं को 24 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि तथा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को लाभों का वितरण केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम कुमाऊं सिद्धार्थ सिंह, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


