2017 के बाद उत्तराखंड में सड़क विकास तेज, भीमताल में बने दर्जनों मोटर मार्ग: मंत्री राम सिंह कैड़ा

2017 के बाद उत्तराखंड में सड़क विकास तेज, भीमताल में बने दर्जनों मोटर मार्ग: मंत्री राम सिंह कैड़ा

स्थान : भीमताल
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राज्य में सड़क विकास को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के हजारों गांव और कई शहरी क्षेत्र सड़क सुविधाओं से वंचित थे, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि उस समय पहाड़ी क्षेत्रों और शहरों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी, जिससे आवागमन में अधिक समय लगता था और लोगों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सड़क निर्माण पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आई है। गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाई गई हैं और कई मार्गों का चौड़ीकरण किया गया है, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हुई है।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि 2017 के बाद यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और राज्य योजना के तहत दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मंत्री ने यह भी कहा कि पूरे उत्तराखंड में हजारों मोटर मार्गों और पुलों का निर्माण कराया गया है और यह सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के निर्माण और विस्तार के साथ-साथ सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा।