

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

राजधानी देहरादून से दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों की खबर सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों ही घटनाओं में ट्रक के नदी में गिरने की सूचना है।


पहला हादसा मसूरी कट स्थित यमुना पुल के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश जारी है।


वहीं दूसरी घटना जूडो क्षेत्र के पास सामने आई, जहां एक अन्य ट्रक नदी में गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मसूरी कट के पास हुए हादसे में लापता व्यक्ति की तलाश के लिए SDRF की टीम यमुना पुल से लेकर डैम तक नदी किनारे और पानी के भीतर गहन सर्च ऑपरेशन चला रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


