

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पीसीएस और 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी किए गए हैं, जिसके तहत कई जिलों और सचिवालय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, वैभव गुप्ता को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आनंद स्वरूप, रुचि मोहन रयाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।


प्रशासनिक फेरबदल के तहत संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर पर भी तैनाती में परिवर्तन देखने को मिला है, वहीं कई जिलों में ADM और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


एक अहम बदलाव के तहत नरेंद्र सिंह को पद से हटाकर शिवकुमार बंसल को कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


