लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल

लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल

स्थान : चंपावत
ब्यरो रिपोर्ट

लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रहे एक कैंटर की चपेट में स्कूटी आ गई, जिससे स्कूटी सवार महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे में स्कूटी पूरी तरह कैंटर के नीचे आ गई। घायल महिला की पहचान पूजा जोशी के रूप में हुई है, जो स्कूटी से चंपावत की ओर जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने अचानक अपनी स्कूटी राजपुर रोड की ओर मोड़ी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कैंटर के नीचे घुस गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत यह रही कि महिला ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उन्हें चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।