उत्तराखंड: करणी सेना का सदस्यता अभियान तेज, पूर्व भाजपा नेता देवेंद्र डोडियाल संगठन में शामिल

उत्तराखंड: करणी सेना का सदस्यता अभियान तेज, पूर्व भाजपा नेता देवेंद्र डोडियाल संगठन में शामिल

स्थान – कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में करणी सेना द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत संगठन विस्तार का कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटाबाग निवासी देवेंद्र डोडियाल को करणी सेना की सदस्यता दिलाई गई।

देवेंद्र डोडियाल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे हैं और वे कोटाबाग मंडल अध्यक्ष के रूप में चार बार जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक रही है, जिसके चलते उन्होंने करणी सेना में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अब पूरी ऊर्जा के साथ करणी सेना के लिए कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी और प्रदेश महामंत्री गंगा सिंह सामंत ने देवेंद्र डोडियाल को संगठन की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य मठ-मंदिरों की रक्षा, गौ-संरक्षण और महिलाओं की सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का कार्य पूरी तरह सामाजिक है और इसे किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

संगठन ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में करणी सेना का विस्तार किया जा रहा है और अधिक लोगों को सामाजिक कार्यों से जोड़ा जा रहा है।