

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 171, 174 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज था।

अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे नैनीताल स्थित मनु महारानी होटल के पास से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली और कांस्टेबल संजीत राणा, थाना मल्लीताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


