रानीखेत: महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता मई के अंतिम सप्ताह में, ऐपण-पिछोड़ी कार्यशाला भी होगी आयोजित

रानीखेत: महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता मई के अंतिम सप्ताह में, ऐपण-पिछोड़ी कार्यशाला भी होगी आयोजित

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

सांस्कृतिक समिति रानीखेत की बैठक में मई माह के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ ही पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन का निर्णय लिया गया।

समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 1 और 2 मई को महिलाओं और छात्राओं के लिए ऐपण और रंगवाली पिछोड़ी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक कला और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई माह के अंतिम सप्ताह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र की महिला टीमों को रामलीला के विभिन्न संवाद और प्रसंगों के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक महिला प्रतिभागियों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए समिति ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपये के साथ ट्रॉफियां दी जाएंगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनय और गायन के लिए भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बैठक में गौरव भट्ट, दीपक पंत, ज्योति साह, अभिषेक कांडपाल, पंकज साह, सौरभ अग्रवाल और शुभम अग्रवाल सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को मंच मिलेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।