ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का शुभारंभ, सात यात्री पैदल निकले

ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का शुभारंभ, सात यात्री पैदल निकले

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही ऋषिकेश से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के सात श्रद्धालु पैदल यात्रा पर रवाना हुए। इन यात्रियों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 40 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

ऋषिकेश में इन श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया और हरी झंडी दिखाकर उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन ने यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

यात्रियों ने बताया कि वे केवल धार्मिक आस्था के लिए ही नहीं, बल्कि स्वच्छता का संदेश लेकर भी इस यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य है कि हिमालय और यात्रा मार्ग स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बने रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is 41-7.jpg

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति, खानपान और परंपराओं का आदान-प्रदान भी होता है, जो देश की एकता को मजबूत करता है।

यात्रियों ने अपील की कि सभी श्रद्धालु यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और धामों की पवित्रता बनाए रखें।

चारधाम यात्रा के इस आगाज के साथ ही ऋषिकेश में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ने लगी है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।