

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर आईजी सुनील कुमार मीणा ने ऋषिकेश में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा मार्गों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


आईजी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के बाद आईजी ने ऋषिकेश क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप, प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु ऋषिकेश से होकर गुजरते हैं, ऐसे में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पूरी तरह मजबूत और प्रभावी बनाया जाना जरूरी है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ लागू की जाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति न बने।


