बाजपुर: डॉ. जतिन उप्पल को लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बाजपुर: डॉ. जतिन उप्पल को लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : विशेष शर्मा
लोकेशन : बाजपुर/ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जतिन उप्पल को ब्रिटेन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित चौथी वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट की मेंबर शिवानी राजा द्वारा प्रदान किया गया।

इसके अलावा लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में इंग्लैंड क्रिकेटर एलस्टर कुक तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लंदन प्रधानमंत्री के सलाहकार माइल्स स्टेसी द्वारा भी डॉ. उप्पल को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर लौटने पर बाजपुर पहुंचने पर डॉ. जतिन उप्पल का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

डॉ. जतिन उप्पल ने भी इस अवसर पर चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ सहित उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे बाजपुर के लिए गर्व का क्षण बताया।