

स्थान : भीमताल (नैनीताल)
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया।


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस पर मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।


मंत्री कैड़ा ने कहा कि चाफी से अलचोना–ताड़ा मोटर मार्ग की हालत खराब है, जिसके सुधार और डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है।


दौरे के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है।

