नैनीताल: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 45 स्कूलों को नोटिस

नैनीताल: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 45 स्कूलों को नोटिस

ब्यरो रिपोर्ट
स्थान : नैनीताल

जिले में निजी स्कूलों की कथित मनमानी और नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 45 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह कार्रवाई रामनगर, लालकुआं, भवाली, भीमताल, गरमपानी और हल्द्वानी क्षेत्रों में की गई है। सभी स्कूलों को तीन दिन के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।

यह कार्रवाई प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई है। जांच में पाया गया कि कई स्कूल अभिभावकों पर एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा कुछ स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश देने के भी सबूत मिले हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कई स्कूलों ने सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। साथ ही स्कूलों की वेबसाइट पर फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक नहीं किया गया और आवश्यक जानकारी भी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध नहीं कराई गई।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि स्कूलों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनकी मान्यता रद्द करने, संबद्धता समाप्त करने और अन्य कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस प्राप्त करने वाले स्कूलों में रामनगर, भवाली, भीमताल, लालकुआं, गरमपानी और हल्द्वानी क्षेत्र के कई प्रमुख निजी स्कूल शामिल हैं।


नोटिस प्राप्त स्कूलों की सूची में प्रमुख नाम:
(कुल 45 स्कूलों में रामनगर, भवाली, भीमताल, लालकुआं, हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं)