बाजपुर में किसान कांग्रेस का SDM कार्यालय पर प्रदर्शन, छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

बाजपुर में किसान कांग्रेस का SDM कार्यालय पर प्रदर्शन, छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : विशेष शर्मा
लोकेशन : बाजपुर/ऊधम सिंह नगर

बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को SDM कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन ‘लाडी’ ने किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन SDM डॉ. अमृता शर्मा को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन ‘लाडी’ ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाएं बनाते समय किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे किसान लगातार परेशान हैं और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने राज्य सरकार को “किसान विरोधी” बताते हुए तीखी आलोचना की और कहा कि मौजूदा शासन में आम जनता भी त्रस्त है।

किसान कांग्रेस ने अपनी प्रमुख मांगों में बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल का मुआवजा, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, सीड प्लांट और राइस मिलों पर गेहूं व धान की सरकारी मूल्य से अधिक दर पर खरीद, किसानों के ट्यूबवेल बिजली बिल माफ करने तथा प्रत्येक गेहूं खरीद केंद्र का कोटा 5 हजार क्विंटल करने की मांग शामिल की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।