पूर्व विधायक करन महारा ने बीमार महिला से की मुलाकात, कुशलक्षेम जानी

पूर्व विधायक करन महारा ने बीमार महिला से की मुलाकात, कुशलक्षेम जानी

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

पूर्व विधायक करन महारा ने विश्वा गांव पहुंचकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। उन्होंने गांव निवासी केवल जोशी के घर जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात की, जो लंबे समय से बीमार चल रही हैं।

जानकारी मिलते ही करण मेहरा तत्काल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खंडेलवाल के साथ विश्वा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

पूर्व विधायक ने बीमार महिला का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

करण मेहरा ने कहा कि इस प्रकार के समय में समाज के हर व्यक्ति को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मानवता और सहयोग की भावना को सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खंडेलवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

परिवार के सदस्यों ने इस कठिन समय में उनके घर पहुंचकर हालचाल जानने पर पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस मुलाकात से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।