नैनीताल पुलिस में पदोन्नत अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल पुलिस में पदोन्नत अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में पदोन्नत होकर स्थानांतरित हो रहे दो पुलिस अधिकारियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती का स्थानांतरण रेंज कार्यालय नैनीताल तथा निरीक्षक रमेश सिंह नेगी का स्थानांतरण 31वीं वाहिनी पीएसी में होने पर उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।

समारोह के दौरान एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली विभाग के लिए प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि हेम चंद्र सती ने प्रधान लिपिक के रूप में पत्रावली और प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया, वहीं रमेश सिंह नेगी ने पुलिस लाइन में वीआईपी ड्यूटी, एस्कॉर्ट और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने दोनों कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें मोमेंटो एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति केवल पद का विस्तार नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ विभाग का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने भावुक माहौल में दोनों स्थानांतरित अधिकारियों को विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।