इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 28,636 पदों पर चयन प्रक्रिया तेज

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 28,636 पदों पर चयन प्रक्रिया तेज

ब्यरो रिपोर्ट

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम और चयन स्थिति (Selection Status) चेक कर सकते हैं।

यह दूसरी मेरिट लिस्ट, पहले जारी की गई सूची के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सूची में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, संबंधित पोस्ट ऑफिस, पद का नाम और प्राप्त अंक ध्यानपूर्वक जांचें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। कुल 28,636 पदों का वितरण इस प्रकार है—
जनरल (General): 12,696 पद
ओबीसी (OBC): 5,694 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 2,719 पद
एससी (SC): 3,942 पद
एसटी (ST): 2,716 पद
दिव्यांग (PwD): 869 पद

दस्तावेज सत्यापन होगा अगला चरण

दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। सत्यापन सफल होने के बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

कैसे होता है चयन?

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। समान अंक होने की स्थिति में उम्र और अन्य निर्धारित नियमों के अनुसार चयन तय किया जाता है। इसके बाद पहली, दूसरी और आवश्यकता अनुसार आगे की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

भारतीय डाक विभाग की यह भर्ती ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।