

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में कोहराम का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों युवकों की जान जा चुकी थी।


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।


