पिलख्वाल को फिर मिला राज्यमंत्री दर्जा, परिषद उपाध्यक्ष बने

पिलख्वाल को फिर मिला राज्यमंत्री दर्जा, परिषद उपाध्यक्ष बने

स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर
: संजय जोशी

उत्तराखंड में भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता पिलख्वाल को लगातार दूसरी बार दर्जा राज्यमंत्री बनाया गया है। इस बार उन्हें उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति को संगठन में उनके अनुभव और लंबे योगदान का परिणाम माना जा रहा है। इससे पहले भी उन्हें त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया था।

पिलख्वाल भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे लगातार दो कार्यकाल तक अल्मोड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके अलावा वे पिथौरागढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा में उन्होंने युवा मोर्चा सहित विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया है। पार्टी के भीतर उनकी पकड़ और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद पिलख्वाल ने पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा संगठन, सरकार से जुड़े लोगों और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। इसे संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।