
स्थान : मसूरी
ब्यूरो रिपोर्ट

मसूरी के माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और महामंत्री हिमानी वैष्णव के मसूरी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा मसूरी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। टिहरी जिला भ्रमण के तहत पहुंची प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।


इस मौके पर रुचि भट्ट ने सभी महिलाओं से भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।


जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। पार्टी चुनाव अभियान में बढ़त बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुचि भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में जनता भाजपा को फिर से मौका देगी और राज्य में दोबारा सरकार बनेगी।

