दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जारी किया MTS रिजल्ट 2026, ऐसे देखें परिणाम

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जारी किया MTS रिजल्ट 2026, ऐसे देखें परिणाम

ब्यरो रिपोर्ट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने MTS परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1732 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब DDA की ऑफिशियल वेबसाइट (dda.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले DDA की वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. DDA MTS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक खुलने के बाद रिजल्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा की जानकारी:

  • DDA MTS परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16 दिसंबर 2025 से 03 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
  • 05 जनवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी।
  • परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए 02 और 03 मार्च 2026 को स्किल टेस्ट भी आयोजित किया गया।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि PDF रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, रोल नंबर और अभिभावक का नाम ठीक से जांच लें।

अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार DDA की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।