मीडिया राइट्स संगठन की मसूरी इकाई का गठन, पदाधिकारियों का चयन

मीडिया राइट्स संगठन की मसूरी इकाई का गठन, पदाधिकारियों का चयन

स्थान :मसूरी (उत्तराखंड)
ब्यूरो रिपोर्ट

पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का सोमवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से धर्मेंद्र सिंह को अध्यक्ष, शुभम गैरोला को महामंत्री, आदित्य पडियार को उपाध्यक्ष और नीरज सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बताया गया कि लंबे समय से पत्रकारों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मसूरी इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मीडिया राइट्स संगठन पत्रकारों की समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाता है। संगठन का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है।

नवनिर्वाचित महामंत्री शुभम गैरोला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी के सभी पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेम सिंह, भगवान सिंह चौहान, धनवीर कुमाई, भारत लाल, अजीत कुमार सिंह, रवि बांसवाल, उपेंद्र लेखवार, अमित गुप्ता, नितेश उनियाल, मनीष गांगुली, विरेंद्र वर्मा और रोशन वर्मा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संकल्प लिया