हल्द्वानी में अवैध निर्माण का तांडव, नजूल जमीन पर रातों-रात दुकानें

हल्द्वानी में अवैध निर्माण का तांडव, नजूल जमीन पर रातों-रात दुकानें

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

शहर में अवैध निर्माण का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। प्राधिकरण विभाग बार-बार दावा करता है कि अवैध निर्माण पर रोक लगाई जा रही है, लेकिन हालिया घटनाएँ इसके विपरीत प्रमाणित कर रही हैं।

ताजा मामला हीरानगर चौराहे के पास सामने आया है, जहाँ नजूल की जमीन पर रातों-रात एक दुकान तैयार कर दी गई। सुबह ही दीवार तोड़कर फर्जी तरीके से बोर्ड लगा दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण के बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, अवैध निर्माण रातों-रात तीन-चार मजदूरों के माध्यम से पूरा किया गया और निर्माण के बाद इसे किराए पर देकर लाखों रुपये की कमाई की जा रही है।

यह जमीन विवादित है और सिंचाई विभाग ने अपना कब्जा जताया हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के लगातार निर्माण से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है और भूमि विवादों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि नजूल की नहीं सिंचाई विभाग की भूमि है इससे पूर्वी इस भूमि पर विवाद भी हुआ था लेकिन सबसे बड़ी बातें के सिंचाई विभाग की भूमि होने के बाद भी कैसे रातों-रात में निर्माण हो गया अवैध दुकानें बनाकर तैयार कर दी गई