आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं। इससे काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। इस समय की गई मेहनत का अच्छा फल आपको निकट भविष्य में मिल सकता है। पड़ोस में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने से लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- भूमि, वाहन या अन्य खरीदारी को लेकर लोन लेने की योजना बन सकती है। चिंता की बात नहीं, यह आगे चलकर आपकी संपत्ति और सुविधा बढ़ाने का कारण बनेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। घर के छोटे सदस्यों के साथ भी अच्छा तालमेल बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय के स्रोत बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी। हालांकि प्रचार-प्रसार के तरीके बदलने की जरूरत पड़ेगी। नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन बॉस या अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें।
लव- आपकी परेशानियों को दूर करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने जैसी योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- पेट की दिक्कतों से राहत पाने के लिए खानपान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय खुद और परिवार के लिए निकालने से मानसिक सुकून मिलेगा। घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। निजी और व्यवसायिक जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी या मित्र के साथ गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। युवा किसी काम में सफलता न मिलने पर तनाव न लें। दोबारा प्रयास करें और अपना मनोबल बनाए रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े कुछ विवादित मामलों का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों से जुड़ी समस्या दूर होगी और वे काम पर ठीक से ध्यान देंगे। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े कामों में नए मौके मिल सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्तों में फिर मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप बड़ा फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। युवा अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे। रचनात्मक कामों में भी उनकी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय सावधान रहें। बेवजह बदनामी या झूठे आरोप जैसी स्थिति बन सकती है। गुस्सा और कटु भाषा से बचें, वरना हालात बिगड़ सकते हैं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान कर सकता है। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत हालात में भी अपना मनोबल कम न होने दें। मनोरंजन संबंधी कामों में समय बिताएं। इससे तनाव कम होगा। मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मनपसंद कामों में समय बिताकर आपको मानसिक और भावनात्मक शांति मिलेगी। बच्चों की किसी समस्या के समाधान में सहयोग करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दोस्तों या संबंधियों की सलाह काम आएगी।
नेगेटिव- एकाग्रता की कमी से आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में अपना योगदान जरूर दें। अतिरिक्त खर्चों पर भी काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की चल रही योजनाओं में गति आएगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना ज्यादा जरूरी है। प्रचार-प्रसार बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी जरूरी है। ज्यादा काम और थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बच्चों से जुड़ी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी। आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखेंगे और किसी महत्वपूर्ण फैसले तक पहुंच पाएंगे।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कुछ न कुछ रुकावट रह सकती है। कोई भी कागजी काम करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज न करें। इस समय स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- कारोबार की व्यवस्था बेहतर बनाने में कुछ खास लोगों की मदद मिलेगी। टीमवर्क बनाकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हालांकि पार्टनरशिप वाले काम में अधिक जिम्मेदारी आपके ऊपर ही आ सकती है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
लव- व्यस्तता की वजह से दांपत्य संबंधों को नजरअंदाज न करें। कुछ समय परिवार के साथ जरूर बिताएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। ज्यादा गुस्सा और तनाव से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक संस्था में सेवा कार्यों में आपका खास योगदान रहेगा। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
नेगेटिव- निवेश से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी रखें। आप किसी षड्यंत्र या विरोधाभास की स्थिति में फंस सकते हैं। इस समय कोई भी यात्रा परेशानी दे सकती है। कड़ी मेहनत के बाद भी नतीजे मन मुताबिक न मिलें, तो धैर्य रखें।

व्यवसाय- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। विदेश से जुड़े व्यवसाय में फिर गति आएगी। टैक्स और लोन से जुड़े मामलों को तुरंत निपटाने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी में मौजूदा हालात की वजह से काम का दबाव अधिक रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। अगर संतान के भविष्य को लेकर कोई योजना बन रही है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ छोटी या दूर की यात्राओं के योग भी हैं। संबंधियों से सुखद मुलाकात होगी।
नेगेटिव- समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो व्यवस्था बनाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई से ध्यान न हटाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में हर काम नियम और कानून के अनुसार करें, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी और फैसले खुद लेना बेहतर होगा। नौकरी में लक्ष्य तय करने में आसानी होगी। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यायाम और योग आपको ऊर्जावान रखेंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। दान-पुण्य के कामों में खर्च करके भी सुकून मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य की देखभाल में आपका खास सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- कोई बाधा आए, तो घर के बड़े लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। बात करते समय अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है।

व्यवसाय- आपकी मेहनत और कोशिशों से बिजनेस में रुके कामों को गति मिलेगी। मौजूदा काम भी ठीक से चलते रहेंगे। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। ऑफिस की जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह निभाएंगे।
लव- घर-परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। अतिरिक्त वैवाहिक संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। उन्हें देखभाल की जरूरत रहेगी। आप खुद शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़े कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं, इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अचानक लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्च बने रहेंगे, लेकिन साथ ही धन लाभ की स्थिति भी रहेगी, इसलिए ज्यादा परेशान न हों। अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी से संबंध खराब न करें। व्यवहार को सकारात्मक रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभदायक ऑर्डर मिलेंगे। ये आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेंगे और आपकी छवि भी मजबूत करेंगे। लेकिन स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नुकसान की आशंका भी बन रही है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखें, क्योंकि अलगाव जैसी हल्की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी-जुखाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें। मौजूदा मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से दिन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी। जल्दबाजी की बजाय शांति और धैर्य से काम करेंगे, तो नतीजे बेहतर मिलेंगे। वस्त्र और आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय बीत सकता है।
नेगेटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें, वरना जल्दबाजी में परेशानी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी आर्थिक स्थिति पर भी नजर रखें। युवा दोस्त और सोशल मीडिया में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था में बदलाव लाने की चल रही योजना सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों से किसी फाइल वर्क में गलती होने की आशंका है। उस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम भी करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ डिनर या किसी मनोरंजक जगह जाने का कार्यक्रम बन सकता है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- शरीर में दर्द और थकान बनी रहेगी। व्यायाम पर ध्यान दें। मेडिटेशन भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर शुरू होता नजर आ रहा है। सामाजिक कामों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने की ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है।
नेगेटिव- किसी काम में आलस या लापरवाही की वजह से घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उनके मान-सम्मान में कोई कमी न आने दें। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।

व्यवसाय- आपका व्यवसायिक नजरिया कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखेगा। लेकिन इस समय कारोबार में उधारी का लेनदेन बिल्कुल न करें। अपने माल की क्वालिटी भी बेहतर रखें। सरकारी नौकरी में कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। अपने लव पार्टनर का सम्मान करना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता से थकान और तनाव रहेगा। फिर भी आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को संभाल पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दूर-दराज के संबंधियों और मित्रों से संपर्क बनेगा। आपसी प्यार भी बढ़ेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इसलिए अपने पक्ष को मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव- दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुकता में न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों का हर बात में कमी निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है।

व्यवसाय- ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव आने से माहौल बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पेपर वर्क या ऑर्डर को पूरा करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी भी तरह की लापरवाही न होने दें। समय बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है, फिर भी कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रसन्न और खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुखाम की समस्या परेशान कर सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5