आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बातचीत के जरिए विवादित मुद्दों को सुलझाने की कोशिश सफल रहेगी। आज किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव- मानसिक सुकून के लिए किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं। अगर किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े, तो भाई-बहनों से सहयोग लेना उचित रहेगा। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

व्यवसाय– व्यवसाय में किसी योजना को लागू करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। पार्टनरशिप के काम में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो सतर्क हो जाएं। इस समय स्वास्थ्य संबंधी जरूरी नियमों का पूरी तरह पालन करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लोगों की परवाह करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कई समस्याओं का समाधान दे सकती है। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी समय बिताएंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद उलझ सकते हैं। रुपए-पैसे के लेनदेन से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो उसे बहुत सावधानी से करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अभी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसलिए कुछ नया शुरू करने की बजाय मौजूदा कामों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। दूर-दराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा।
लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी रखें। ऐसे संबंधों को सिर्फ दोस्ती तक सीमित रखना ही बेहतर है।
स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी देगा। अधिक सोच-विचार और तनाव की वजह से सिरदर्द और पेट खराब जैसी दिक्कतें रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाना आपको सफलता देगा। करीबी संबंधियों से मुलाकात होगी। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और निष्ठा की वजह से मान-सम्मान और यश बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी फैसले की स्थिति में खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपकी मन:स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। दूर-दराज की पार्टियों से अपने संपर्क और मजबूत करें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे और सहयोग वाले बनाए रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ जरूरत से ज्यादा नजदीकी पारिवारिक माहौल खराब कर सकती है।
स्वास्थ्य- घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। इससे काम समय पर पूरे होते जाएंगे। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अनावश्यक यात्रा करने से समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं। लोगों से बात करते समय सावधानी रखें। अगर किसी काम के लिए ऋण लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो गंभीरता से एक बार फिर सोचें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। हिम्मत बनाए रखें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- इस समय ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है

पॉजिटिव– मित्रों से मुलाकात आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाएगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में शामिल होने का मौका मिले, तो गंवाएं नहीं। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।
नेगेटिव- कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर मन कुछ समय के लिए व्यथित रह सकता है, लेकिन जल्दी ही आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे। सुकून पाने के लिए कुछ समय प्रभावशाली लोगों के साथ बिताएं। युवा अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहें।

व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी के साथ साझा न करें, वरना आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। कामकाजी महिलाएं अपने करियर और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगी। जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। समय-समय पर उचित आराम और संतुलित आहार लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाएं नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय, दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- उधारी से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो उसे आज टाल देना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव भी जरूर लाएं। दिन व्यस्त रहेगा। फाइनेंस से जुड़ी कोई चल रही समस्या दूर हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी समाधान मिलेगा और आपसी संबंध और मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी गहराई बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर ध्यान दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों में सही व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। कोई पुरानी नकारात्मक बात अपनी दिनचर्या पर हावी न होने दें। लापरवाही की वजह से लेनदेन के मामलों में आपसे बड़ी गलती हो सकती है।

व्यवसाय- आज अधिकतर व्यवसायिक काम आप घर बैठे ही सुचारु रूप से कर लेंगे। अगर किसी पार्टनरशिप बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उससे जुड़ी पूरी कार्यवाही करना बहुत जरूरी है। टारगेट हासिल करने में काम के अधिक दबाव की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो हैरान भी करेगी और खुशी भी देगी। युवा लोग दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ा इंफेक्शन परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खुश हो जाइए, आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी भी काम को सही जानकारी के साथ करेंगे, तो जल्दी ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। घर से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में आपका खास प्रयास और योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अस्वस्थता की वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। इस व्यवहार में सुधार लाने की जरूरत है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी कागजी काम को करते समय सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां फिलहाल लंबित रह सकती हैं। सरकारी सेवा में काम करने वालों के लिए कोई विशेष ड्यूटी लग सकती है।
लव- मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का खुशनुमा कार्यक्रम बन सकता है। लव पार्टनर के साथ भी अच्छी शाम बीतेगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की परेशानी रह सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन में कुछ समय जरूर दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने निजी जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। आपके नेतृत्व में कोई विशेष काम पूरा होगा। बच्चों की किसी अच्छी गतिविधि से आप गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें, क्योंकि इससे आपके अपने कामों में भी रुकावट आ सकती है। कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी और लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यापार में विस्तार की नई संभावना पर विचार होगा। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। लेकिन लेनदेन और कागजी कामों में पारदर्शिता जरूर रखें। सरकारी नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाए रखेगा। इससे परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आराम करें और संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझकर दिल से निभाएंगे, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर के नवीनीकरण या बदलाव की योजना बन रही है, तो वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। इस समय अगर उधार या लोन लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार फिर सोच-विचार कर लें या किसी वरिष्ठ की सलाह लें। अपनी कीमती वस्तुओं की संभाल भी अच्छी तरह करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। स्टाफ के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने से कार्यप्रणाली और बेहतर होगी। ऑफिस में मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपने काम को बखूबी निभाएंगे।
लव- कुछ समय परिवार के साथ जरूर बिताएं, वरना उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य- बुखार जैसी परेशानी होने पर तुरंत जांच करवाएं। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोपहर बाद का समय बहुत अनुकूल रहेगा, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें। अपने राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करें। ये संबंध आपके लिए तरक्की देने वाले साबित हो सकते हैं। कुछ नए मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होगी।
नेगेटिव- गुस्से और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी गैरकानूनी काम में न उलझें। विद्यार्थी मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। फिजूल खर्चों पर काबू रखना जरूरी है, वरना कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

व्यवसाय- आसपास के कारोबारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत मिल सकती है। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। लेकिन कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर जरूर विचार करें। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपको बहुत योगदान देना होगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। प्रदूषण की वजह से एलर्जी, खांसी और जुखाम जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी नए काम की शुरुआत बहुत सुखद रहेगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नए कामों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी समय बीतेगा। अपनी किसी कल्पना को हकीकत में बदलने का अच्छा मौका है।
नेगेटिव- आर्थिक और घरेलू मामलों को बहुत धैर्य से सुलझाने की जरूरत है। अपने किसी भी फैसले में परिवार के लोगों को जरूर शामिल करें। अस्वस्थता की वजह से आपकी कार्यक्षमता थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। अगर किसी यात्रा का प्लान है, तो सावधानी रखें, क्योंकि उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

व्यवसाय- कारोबार में सुधार आने से जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। दूर-दराज के कुछ क्षेत्रों से व्यवसायिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकती हैं। अपनी योजनाएं गुप्त रखकर ही काम की रणनीति बनाएं। ऑफिस का काम ज्यादा होने से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाहित प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी, जुखाम और एलर्जी की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5