देहरादून: पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून: पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

राज्य की राजधानी देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा की शुरुआत की गई। इस दौरान 42 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि यह सेवा प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के दूरदराज इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पर्वतीय राज्यों में एयर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है और इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विकास में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर हवाई सेवाओं से राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को नया बल मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और उड्डयन विकास प्राधिकरण (उड़डा) के सीईओ आशीष चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस नई सेवा के लिए उत्साह भी जताया।