अष्टमी पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में दिखी आस्थास्थान : हल्द्वानीब्यरो रिपोर्ट

अष्टमी पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में दिखी आस्थास्थान : हल्द्वानीब्यरो रिपोर्ट

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।

हरिद्वार के प्रसिद्ध चंडी देवी, मनसा देवी और माया देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं।

हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी कही जाने वाली माया देवी के मंदिर को नवरात्रों के दौरान विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था और भी बढ़ गई है।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

माया देवी मंदिर हरिद्वार का एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

अष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिरों में “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।