खानपुर में ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

खानपुर में ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

स्थान : लक्सर

ब्यरो रिपोर्ट

खबर लक्सर से है। खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को सरकार के 4 साल बेमिसाल की थीम पर ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व, विकास विभाग, कृषि, बिजली, पैयजल और पुलिस सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में खानपुर क्षेत्र की 23 पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने जल, बिजली, सड़क, पैयजल और अन्य विकास संबंधी मुद्दों पर अधिकारियों से समाधान की मांग की।

मुख्य अतिथि एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकार की उपलब्धियां और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सरकार के 4 साल की उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इससे लोगों में सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ी और प्रशासन के कामकाज के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी लंबित मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया, ताकि समय रहते उनका निस्तारण किया जा सके।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क करें। इस पहल से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ‘सरकार जन-जन के द्वार’ जैसी पहल से उनकी समस्याएं जल्दी सुनी जाती हैं और समाधान भी समय पर होता है। ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएं।