
स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इंदिरा हृदयेश की याद में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में इंदिरा हृदयेश का कोई सानी नहीं था। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने राज्य और हल्द्वानी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यशपाल आर्य ने कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी जनता के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में किए गए उनके प्रयासों को सराहा।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उनकी मां की योजना और मेहनत का परिणाम है।
सुमित हृदयेश ने यह भी बताया कि उनकी मां जू और आईएसबीटी जैसे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी बनाना चाहती थीं। उनका सपना था कि हल्द्वानी को आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि उनकी मां के अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार बनने पर ये योजनाएं जल्द ही पूरा की जाएंगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पित कर और मौन धारण कर इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा नेताओं ने उनके योगदान और विचारों पर चर्चा की।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इंदिरा हृदयेश की समाज और राजनीति में दी गई सेवा को याद किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

