
स्थान : लोहाघाट (चंपावत)

ब्यरो रिपोर्ट

चंपावत जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी रेखा यादव ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए हैं।


एसपी के निर्देश पर मंगलवार को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाया। अभियान का मकसद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।


थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, रेट्रो साइलेंसर, ओवर स्पीड और बिना आवश्यक कागजात के दोपहिया वाहनों के चालकों के खिलाफ आज अभियान के दौरान कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, पुलिस ने टैक्सियों में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। अभियान में शामिल टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे।


थानाध्यक्ष ने बताया कि रेट्रो साइलेंसर लगे कई दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा, एक वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

एसएचओ अशोक कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें, ओवर स्पीड न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस के इस अभियान से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई वाहन चालक अचानक रोक दिए जाने और चालान कटने से चौंक गए।
अभियान की सफलता के बाद पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

