ऋषिकेश में मां गंगा की पवित्रता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ऋषिकेश में मां गंगा की पवित्रता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लोकेशन – ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में मां गंगा की पवित्रता को तार-तार करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुई है।

यह वीडियो स्पर्श गंगा अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर जॉनी लांबा ने शेयर किया। उन्होंने बताया कि इसका मकसद लोगों को जागरूक करना है और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को आईना दिखाना है।

वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुरुष और महिलाएं चप्पल पहनकर त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की पवित्र जलधारा में प्रवेश कर रहे हैं।

कुछ श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए हाथ में फूल और अगरबत्ती लेकर भी चप्पल के साथ गंगा में प्रवेश करते हुए नजर आए।

स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े सदस्य और जॉनी लांबा ने बताया कि यह पहल केवल जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है ताकि लोग मां गंगा की पवित्रता का सम्मान करें।

जॉनी लांबा पहले भी इस प्रकार की वीडियो बनाकर लोगों को चेतावनी दे चुके हैं और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को सार्वजनिक रूप से दिखाया है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि तीर्थ नगरी में धर्म के ठेकेदार और संस्थाएं मां गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों पर ध्यान दें, ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे और लोगों की आस्था सुरक्षित रहे।