
स्थान : अल्मोड़ा
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर अल्मोड़ा के मल्ला महल में “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में चौमुखी विकास किया है और विकास की गति लगातार बढ़ रही है।


इस अवसर पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनसे प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।


पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में यूसीसी जैसे कानून लागू कर पूरे देश के सामने उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि नकल विरोधी कानून लागू कर सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत किया है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दावा किया कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है और भविष्य में भी विकास कार्य इसी गति से जारी रखे जाएंगे।


