
स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

मलुकावाला स्थित ‘टाइम ऑफ चेंज फाउंडेशन’ नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण केंद्र पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने युवक को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से महज तीन दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान अचानक युवक की मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।





मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।


वहीं, नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने परिजनों के आरोपों से अलग दावा किया है। संचालकों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।



घटना को लेकर सवाल उठ रहा है कि पुलिस और परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक के शव को फंदे से नीचे क्यों उतारा गया। इस घटनाक्रम ने मामले की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नशा मुक्ति केंद्र पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवक की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के सामने परिजनों के आरोपों और केंद्र संचालकों के दावों की सत्यता का पता लगाने की चुनौती है।


फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना ने नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

