
लोकेशन – ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा की हत्या के बाद दिल्ली निवासी आचार्य सुंदर शास्त्री अपने साथियों के साथ ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पहुंचे।


त्रिवेणी घाट पहुंचकर उन्होंने चंद्रशेखर बाबा की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में आरती की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

आचार्य सुंदर शास्त्री ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।


मौके पर स्पर्श गंगा अभियान की टीम के सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर जॉनी लांबा और जिला उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने आचार्य का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
सौरभ शर्मा ने बताया कि आचार्य सुंदर शास्त्री गौ सेवा और गौ चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं और उनकी उपस्थिति से टीम और स्थानीय लोग उत्साहित हुए।


आचार्य सुंदर शास्त्री ने कहा कि वह गौ सेवा और गौ चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार काम करते रहेंगे और उत्तराखंड वासियों से गौ रक्षा में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास है और उनकी सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

आचार्य सुंदर शास्त्री ने स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने और गौ सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

