उत्तराखंड में 23 से 29 मार्च तक मौसम का मिला-जुला मिजाज

उत्तराखंड में 23 से 29 मार्च तक मौसम का मिला-जुला मिजाज

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में 23 से 29 मार्च तक मौसम का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश में विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने की संभावना है।

पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।

3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है, इसलिए मौसम विभाग ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

वहीं, मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 28–29°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 12–14°C के आसपास रहने का अनुमान है।