
स्थान – जसपुर
ब्यरो रिपोर्ट

उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर 20 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम रईस अहमद बताया गया है।


रईस अहमद का शव उसके घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, रईस पेशे से ड्राइवर था और दोपहर अपने बच्चों को ईद मिलने उनकी ससुराल भेजकर घर पर अकेला था।


देर शाम पड़ोसियों ने देखा कि घर का गेट बंद है, और अंदर झांकने पर उन्हें रईस का शव फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया।
आस-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में रईस को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गहराई से जांचा जाएगा ताकि स्पष्ट कारण सामने आ सके और यदि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

