
स्थान : रुड़की
ब्यरो रिपोर्ट

रुड़की के गंगनहर क्षेत्र के एक होटल में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।


स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवती और युवक होटल में जा रहे हैं और इसकी सूचना युवती के मंगेतर को दी।


मंगेतर अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को बुलाया।


पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया और गंगनहर कोतवाली ले आई।
बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता पहले से ही सफरपुर निवासी युवक से तय था, जिससे मामले में पारिवारिक विवाद उत्पन्न हुआ।


थाने में दोनों पक्षों के परिवारों के बीच बातचीत और काउंसलिंग की जा रही है ताकि मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और स्थानीय लोग इस घटना पर ध्यान दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को धैर्यपूर्वक और कानूनी तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी पक्ष को नुकसान न पहुंचे और विवाद खत्म हो सके।

