
स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

हरिद्वार में भाजपा विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद उनका स्वागत लगातार जारी है।


रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने शहर में भव्य रोड शो निकाला, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

रोड शो में मदन कौशिक खुली गाड़ी पर सवार होकर जनता का आभार व्यक्त करते नजर आए।


कार्यक्रम आर्य नगर चौक से शुरू होकर हरकी पैड़ी तक पहुंचा। मार्ग में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
रोड शो के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके प्रति गहरा समर्थन जताया।

हरकी पैड़ी पहुँचने पर मदन कौशिक ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर गंगा पूजन किया और शहरवासियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान यह साफ देखा गया कि हरिद्वार में मदन कौशिक के प्रति लोगों की गहरी लोकप्रियता और विश्वास है।

मदन कौशिक ने कहा कि उन्हें जनता का यह सम्मान और प्यार मिला है, जिससे वह प्रदेश के विकास और हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

