
स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

हरिद्वार में पांच बार के विधायक मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भव्य स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।


स्वागत रैली आर्य नगर चौक से शुरू होकर हरकी पैड़ी तक पहुंची, जहां हजारों समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर खुशी का इजहार किया।

रैली के दौरान हरिद्वार मेयर पति एवं पूर्व सभासद सुभाष जैसल के कार्यालय के बाहर जेसीबी पर चढ़कर मदन कौशिक पर पुष्प वर्षा की गई।


पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके समर्थन में नारे लगाए।

इसके बाद मदन कौशिक हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत गंगा पूजन कर प्रदेश और जनता की खुशहाली की कामना की।

स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि हरिद्वार में उनके प्रति लोगों का गहरा लगाव और समर्थन है।

मीडिया से बातचीत में मदन कौशिक ने कहा कि वह हरिद्वार की जनता के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें इतना प्यार और सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट में मिली नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

